लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 3190/22, मु0अ0सं0 14/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त भेलू पुत्र स्वर्गीय आशाराम निवासी ग्राम सेड़ा बेड़ा, थाना गौरीफंटा, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार,कांस्टेबल हेमन्त कुमार,कांस्टेबल योगेश कुमार पुलिस द्वारा जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
