मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के सामने नवनिर्मित ‘जन सेवा चिकित्सालय’ का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को कस्ता विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस नए अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ स्थानीय स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सौरभ सिंह सोनू का अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अभय शुक्ला और डॉ. राजकुमार यादव ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट किए गए और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।
उद्घाटन के दौरान विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। जन सेवा चिकित्सालय के शुरू होने से मितौली और आस-पास के दर्जनों गाँवों के मरीजों को इलाज के लिए अब दूर नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जन सेवा चिकित्सालय का समस्त स्टाफ, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
