गोला गोकर्ण नाथ (खीरी) धर्मादा समिति गौशाला में हिंदी पत्रकारिता की पूर्व संध्या दिवस पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, व सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया व सहभोज का आयोजन भी किया गया,भा ज पा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को पत्रकार श्याम किशोर अवस्थी के द्वारा संचालित किया गया, इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रवि सुत शुक्ला, श्याम मोहन शुक्ला, विकास शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, कामता सिंह कुशवाहा, आदि के मुख द्वारा सभी पत्रकार बन्धुओ को बहुत कुछ सीखने को मिला, जो शायद ही आज कल के पत्रकार बन्धुओ को ज्ञात हो सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी अपनी मुखारबिंदू रखे जो सभी के लिए मार्गदर्शन है।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला उर्फ रिंकू शुक्ला ने इस कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का सम्मान कर एक नई दिशा दिखाई है, जो अभी तक किसी ने नही किया भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू शुक्ला ने कहा कि पत्रकार एक ऐसा व्यक्ति होता हैं जिसको किसी से कोई लेना देना नही उसके बावजूद उसे एक पक्ष के रूप में देखा जाता है एक डॉक्टर जो अपना व्यवसाय करता है एक वकील जो अपनी फीस लेकर न्याय दिलवाता लेकिन एक पत्रकार किसी भी भेदभाव के कार्य करता है व उच्च अधिकारियों तक पीड़ित की सूचनाएं पहुंचाता है मैं मीडिया बंधुओं का हरदौल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं और प्रदेश व जनपद में जो भी आज मेरा मुकाम है उसमें मीडिया बंधुओं का पूरा सहयोग रहा है।
इस कार्यक्रम का समापन होने के बाद बाटी चोंखा का सहभोज किया गया । इस अवसर पर गोला व बाहर से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार भी आये,,कार्यक्रम के अध्यक्ष अनंग वर्मा, मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार, विशिष्ट अतिथि विकास शुक्ला, रविसुत शुक्ला, श्याम मोहन शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, कामता सिंह कुशवाहा, उमेश तिवारी, श्याम किशोर अवस्थी,अविनाश वर्मा, अमित वर्मा, रफी अहमद, राजदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, मोनू मिश्रा, संदीप अवस्थी, फराज खान, मोहम्मद लइक, मनीष शर्मा, डीपीआरया, श्री कृष्ण शर्मा, मनदीप कुमार वर्मा, राजीव अग्निहोत्री, करण सिंह, सचिन शर्मा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे तथा गोला भाजपा नगर अध्यक्ष सत्रोहन मिश्रा की भी उपस्थित रही।
