बेहजम खीरी | विकासखंड बेहजम के पंजीकृत सोसायटी द्वारा बैक टू सोसायटी के क्रम में ग्राम अच्छानिया विकास खण्ड बेहजम व तहसील मितौली लखीमपुर खीरी में ग्राम इकाई का गठन किया गया, इस अवसर पर ग्राम इकाई के अध्यक्ष पदाधिकारियों को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी व तथागत गौतम बुद्ध जी के फोटो, गले का पटका,पंचशील झंडा देकर सम्मानित किया गया व उपस्थित जन समुदाय से अपील की गई कि अपने को अन्धविश्वास,पाखंडवाद ,झूठ ,फरेव,धार्मिक उन्माद के जुलूसों, मंदिर मस्जिद आदि से दूर रखें और अपने बच्चो की शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी व तथागत गौतम बुद्ध जी द्वारा बताए गए शिक्षा, सत्मार्ग, मेहनत,सत्य,अहिंसा ,सदभाव,भाईचारा,समाज व देश प्रेम के साथ रहे।
