filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट पंकज कुमार गौतम
मितौली थाने में होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह और नवनियुक्त थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने की।
अधिकारियों ने उपस्थित सम्मानित नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने स्तर पर दूसरों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। साथ ही निर्देश दिया कि यदि कोई अराजक तत्व गड़बड़ी करता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय राठौर,अनुप राठौर,चंद्रगुप्त मौर्य, विकास भदौरिया,दिलीप सिंह तोमर,के साथ-साथ पत्रकार और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

