रिपोर्ट पंकज कुमार
फत्तेपुर खीरी। बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित दहेज मुक्त भारत एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत महाविद्यालय के मनोज कुमार ने छात्रों को प्रतिज्ञा दिलाते हुए बताया गया। कि विवाह के पवित्र बंधन को दहेज रूपी सौदे से मुक्त रखूंगा। और स्वयं दहेज ना लूंगा और ना ही दूंगा। दहेज लेने वालों और देने वालों का विरोध करूंगा और लोगों के इसके दुष्परिणामों से अवगत कराऊंगा l कि अपने परिवार मित्रों और समुदाय को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक करने का काम करूंगा। जो पारिवारिक संबंधों की मधुरता के प्रति संवेदनशील होने का दायित्व बोध कराऊंगा। और अपने जीवन में पूरी निष्ठा ईमानदारी से भारत को दहेज मुक्त क्षमता मूलक जिम्मेदार और स्वस्थ विचारों का पोषक समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा
नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा में बताया गया। कि किसी भी प्रकार के नशे अथवा मादक पदार्थ का सेवन न स्वयं करूंगा ना ही अन्य को प्रोत्साहित करूंगा। नशे से शारीरिक मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव के बारे में परिवार मित्र समाज व जन – जन को जागरूक करूंगा।किसी भी प्रकार के नशे के व्यापार की जानकारी मिलने पर मैं प्रशासन को इसकी सूचना दूंगा और कानूनी कार्रवाई का समर्थन करूंगा मेरा भारत देश एक नशा मुक्ति स्वस्थ प्रगतिशील व समृद्ध राष्ट्र कहलाए इसके लिए पूर्णता प्रतिबद्ध रहूंगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र व अध्यापक गण मौजूद रहे।

