मितौली खीरी।विकासखंड मितौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय चुरईपुरवा में विद्यालय की तरफ से वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के बड़े भाई रामप्रसाद चेयरमैन उपस्थित रहे। जहां विद्यालय के तरफ से मुख्य अतिथि को अध्यापक आनंदपाल द्वारा फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं मितौली खंड शिक्षा अधिकारी भगवान दीन की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना स्वागत गीत,और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एकांकी प्रस्तुत की गई। वही भगत सिंह पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाली अनामिका,काजल,अंशु, बरखा,लवी मंजरी,अर्पिता,वर्षा, वहीं इसमें रागिनी सिंह ने मंच के माध्यम से कहा अनपढ़ नेता नशा मुक्त बेटी हिंदुस्तान की जीना है तो पापा शराब मत पीना मां तुझे सलाम हम भीमराव के बच्चे हैं। वही समय राष्ट्रगीत पर रागिनी स्वाति सिंह जास्मीन गुड़िया के द्वारा मधुर वाणी के साथ गीत प्रस्तुत किया गया। जहां इस अवसर पर आनंदपाल,अनिल कुमार, सूरज सिंह, पृथ्वी पाल रूपनारायन,कमल किशोर राजकुमारी,सूरज कुमार सहित अध्यापक गण व सम्मानित नागरिक व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

