मितौली खीरी।विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ के हैदर नगर गांव में संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर जाकर जयंती के उपलक्ष में संत शिरोमणि रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर व पूजा पाठ कर बड़े हर्षोल्लास के साथ गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में जयंती मनाई गई। जहां गांव के सम्मानित लोगों ने कहा आज यह जयंती पूरे विश्व में मनाई जा रही है और जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवकाश घोषित हुआ है बहुत-बहुत बधाई का काम किया है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद,गार्गी प्रसाद,जितेंद्र चौधरी,महादेव प्रसाद,शालिक राम गौतम,विशाल गौतम सहित नन्हे मुन्ने बच्चे और महिलाएं मौजूद रही।

