filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.2520833, 0.2520833); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मितौली।थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर नाई की दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमे एक पक्ष के युवकों ने लाठी डंडों से दूसरे पक्ष के युवक का सर फोड़ दिया। घायल अवस्था में पहुंचा युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली पीड़ित नें पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को थाना क्षेत्र के शिवाला तिराहे पर मारपीट हो गयी। थाना नीमगाँव के मालिगवां निवासी पीड़ित बबलू पुत्र रहमतुल्ला ने दी गयी तहरीर में बताया है कि वह शिवाला तिराहे पर बाल कटिंग की दुकान करता है। गाँव कस्ता के राजा व फुरकान वह भी पास में ही दुकान करते हैं। उसकी दुकान से ग्राहक बुलाने गये। मना करने पर लाठी डंडों से पीता है जिससे शरीर मे गंभीर चोटे आयीं है। मामले में पुलिस ने बबलू की तहरीर पर राजा व फुरकान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है

