filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.3611111, 0.3611111); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
मैगलगंज खीरी। थाना क्षेत्र के माखनलाल चौराहा के पास मोहित कुमार के घर में बंद पड़े मकान में ताला तोड़कर लाखों के ऊपर हुई चोरी। परिजनों का कहना है कि हम सभी पूरे परिवार के साथ अपने घर में ताला डालकर काम करने के लिए दिल्ली राजस्थान चले गए थे। जहां एक महीने तक काम किया। जिसके बाद गांव से सूचना मिली आपके घर में चोरी हो गई है। तत्काल पूरे परिवार के साथ जब अपने घर पहुंचा तो देखा सारे बंद कमरों के ताला टूटे व सामान घर का बिखरा अलमारी टूटा पड़ा मिला। जमीन में रखे जेवर भी वहां से निकाल लिए गए। जहां पूरे परिवार के लोग इतनी बड़ी चोरी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने बताया है कि गांव के रहने वाले लोग जब सुबह शौचालय के लिए गए तो देखा कि 8 फरवरी को चोरी की जानकारी मिली। जो बाहर काम करने के लिए गए थे वहां से अपने गांव के लिए निकले। और 10 फरवरी को अपने गांव पहुंचे तो देखा घर के सभी ताले कमरे के टूटे पड़े हुए मिले। जिसके बाद इसकी जानकारी लिखित में जाकर चौकी पर सूचना दी। 4 साल पहले मोहित कुमार की हुई थी शादी। शादी में अपनी पत्नी के लिए जेवर बनवाया था। और वही उसके घर पर रह रहीं उसकी बहन का भी जेवर चोरों ने चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। जिसमें सोने के झाले,नाक की नथुनी सोनी,गले का हार सोने,सोने की दो जोड़ी अंगूठी,मांग टीका सोने का, कमर बिछुआ चांदी का,जेवरी पायल चांदी की,घर में रखे बर्तन लगभग ढाई सौ जो मोहित कुमार लड़के की शादी में मिले थे।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी पुलिस। पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
खबर लिखे जाने तक जब इस चोरी की घटना के संबंध में मैगलगंज थाना प्रभारी रमेश चंद्र पांडेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा है इनको कोई दामाद का मामला है अगर चोरी संबंधित कोई प्रकरण आता है। या हमको प्रार्थना अभी प्राप्त नहीं हुआ है अगर हमको प्रार्थना पत्र देंगे तो मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

