रिपोर्ट – पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के ग्राम ओदारा में धार्मिक जागृति आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व शांति हेतु श्री गायत्री महायज्ञ एवं मानस वेदांत संत सम्मेलन का 39 वां भव्य आयोजन दिनांक 6 फरवरी दिन गुरुवार से 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार तक आयोजित किया जाएगा जिसके प्रथम दिन भब्य कलश, शोभा जल यात्रा, गाजेबाजे के साथ यज्ञ स्थल से पिरयी नदी का पवित्र जल यज्ञ आचार्य हरि गोविंद दास जी महाराज साकेत धाम अयोध्या के द्वारा वैदिक मंत्रों चार से महिलाओं ने घाटों में जल भरकर गायत्री माता का गुड़गान करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचकर पवित्र जल से यज्ञ स्थल को पवित्र किया गया। आध्यात्मिक उपदेश एवं कुशल मंच उदघोषक पंडित विनीत जी महाराज नैमिष सीतापुर ने बताया की नित्य प्रतिदिन प्रात 8 बजे से 11 बजे और दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हवन पूजन व दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक रात्रि 7:30 से 12 बजे तक बाहर से पधारे मनीषी विद्वान वक्ताओं द्वारा भागवत चर्चा की जाएगी जिसमें यज्ञ आचार्य श्री हरि गोविंद दास साकेत धाम अयोध्या 6 से 12 फरवरी तक, आध्यात्मकोउपदेशक कृष्ण कुमार पांडे 6 से 8 फरवरी तक, मानक प्रवक्ता पंडित कुसुम कुमार बाजपेई 7 से 8 फरवरी, अरविंद कुमार दीक्षित 7 से 8 फरवरी, मानस मर्मज्ञ शिव प्रकाश मिश्रा 7 से 8, कत्थक सम्राट रायबरेली अयोध्या प्रसाद मिश्र 9 से 10 फरवरी, मानश प्रवक्ता हरदोई राजेंद्र प्रसाद पांडे 9 से 10, साध्वी शिखा तिवारी नैमिष 9 से 10 तक, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा 11 से 12, प्रवीण कुमार दीक्षित 11 से 12, धर्म प्रचारक नारदानंद आश्रम नैमिष ओमप्रकाश सरस्वती 11 से 12, , भजनों पदेशक आशुतोष शुक्ला 6 से 12 तक, कुशल म्यूजिक कलाकार राकेश कुमार,सुधीर अकेला, प्रेम दीवाना 6 से 12 तक, कोने-कोने से संत विद्वान मानस मर्मज्ञ भजनों पदेशक पधार रहे हैं उपरोक्त तिथियों में सपरिवार पधार कर विद्वानों मनीषी वक्ताओं के मुखारविंद से अमृत में कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं इस अवसर पर यज्ञ समिति ओदारा के समस्त सदस्य,ग्राम और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, दुर्गा स्वरूपा माताएं, बहने, कलश यात्रा में शामिल हुईं।

