मितौली खीरी | उपजिलाधिकारी विधेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कॉविड टीकाकरण और नियमित टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में चल रहे टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की तथा कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज़ अधिक से अधिक लगाकर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु उप जिला अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया और अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में सभी को ड्यू लिस्ट बनाकर टीका लगाया जा रहा है उप जिलाधिकारी महोदय ने खंड शिक्षा अधिकारी को 12 साल से ऊपर के बच्चों की लिस्ट जिनको टीका ना लगा हो उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया तथा सीडीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री गांव में जिनको प्रथम डोज़ लग चुकी है उनकी ड्यू लिस्ट बनाकर दूसरी डोज़ लगवाना सुनिश्चित करें समीक्षा बैठक में उप जिला अधिकारी महोदय सप्लाई इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जितने भी अंत्योदय कार्ड वाले लाभार्थी हैं उन सभी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें जिससे उनको ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा प्राप्त हो सके इस अवसर पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी बीसीपीएम रोहित पाल बीएमसी अंकित मिश्रा बीएसडब्ल्यू श्याम बाबू मिश्रा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
