रिपोर्ट -पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली के कस्बा मितौली स्थित पानी की टंकी के निकट कस्बा के बीचों बीच राजकुमार मिश्र उर्फ गुड्डू के निवास स्थान के निकट षटम विष्णु महायज्ञ वेदांत संत सम्मेलन एवं कथा प्रवचन का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा भाव और धार्मिक उत्साह पूर्वक किया जा रहा है जिसके प्रथम दिन सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा में पहुंचकर पावन घटो को भरकर यज्ञ मंडप पर विधि विधान पूर्वक स्थापित किया गया कलश सोभा यात्रा का आयोजन धूम धाम से आयोजित किया गया
कलश यात्रा यज्ञ मंडप स्थल से चलकर कस्बा मितौली में मुख्य मार्ग से होते हुए मांताओ बहनों ने सर पर कलश रखकर रतहरी स्थित पौराणिक कष्ट हरण धाम पर कठिना नदी में वैदिक मंत्रों चार के साथ जल भरकर माताओं बहनों ने सर पर कलश रखकर गीत गाते हुए डीजे की धुन पर तांडव नृत्य करते हुए पैदल यात्रा कर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर घटो के जल से यज्ञ मंडप स्थल और यज्ञ साला को पवित्र किया गया हरि दास यज्ञ समिति के मुख्य संचालक,मार्ग दर्शक, उद्घोषक हरि बोल जी महाराज ने बताया कि उन्नीस दिसंबर से पच्चीस दिसंबर तक बाहर दूर-दराज से पधारे मानस प्रवक्ताओं के मुखारविंद से भागवत चर्चा का रसपान श्रोताओं को कराया जाएगा और 26 दिसंबर 2024 को यज्ञ स्थल के निकट पंडाल में कन्या भोज, विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन का किया जाएगा इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, भाजपा नेता पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान मितौली नीरज कस्यप, शिवकुमार कटियार, ब्रजमोहन लाल मिश्र, बीडी सी प्रतिनिधि बिश्राम मौर्य, प्रमोद तिवारी, मिथिलेश कुमार मिश्र, ठाकुर महिपाल सिंह, मुख्य यजमान योगेंद्र कुमार मिश्र पप्पू, यज्ञ आयोजन राजकुमार मिश्र, चंदा राठौर, यज्ञाचार्य पंडित राम शंकर दीक्षित, बृजभूषण लाल मिश्र, रामजी पांडे, दिलीप तिवारी सहित समस्त श्रद्धालू नागरिक मातांयें बहने मौजूद रहीं।

