रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर-खीरी। आयुष्मान भारत जन अरोग्य योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर शासन के निर्देश पर वृद्वजनों के लिए जिला अस्पताल सहित समस्त सी0एच0सी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया सी0एच0सी पर सी0एम0ओ0 खीरी डा0 संतोष गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविरो को आयोजन किया गया ।
जिला चिकित्सालय खीरी में सीएमएस डा0 आर0के0 कोली के नेतृत्व में स्वास्थ शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन भाजपा जिला मंत्री उमेश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष, नीरज मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नवरत्न सिंह, मण्डल महामंत्री राकेश कुमार वर्मा, युवामोर्चा अध्यक्ष सत्यम सिंह द्वारा सामूहिक रूप से किया गया । इस तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन सी0एच0सी0 मितौली के अन्तर्गत भी किया गया जिसका शुभारम्भ कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू द्वारा किया गया इस दौरान विशिष्ट अतिथि हरिनाम मिश्रा सहित सी0एस0सी0 अधीक्षक डा0 देवेन्द्र सिंह मौजूद रहें इस तरह सी0एच0सी0 खमारिया पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के प्रतिनिधि डा0 राम कुमार तिवारी के द्वारा किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सी0एम0ओ0 डा0 अमितेष द्विवेदी एवं डा0 मुनीष कुमार, डा0 इश्तियाक अंसारी, डा0 हसमत आरा मौजूद रहें कैम्प में करीब 487 मरीजो को देखा गया इस तरह गोला सी0एच0सी0 के अन्तर्गत विधायक अमन गिरि द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 862 मरीजो को स्वास्थ्य सेवाये दी गयी उनके साथ सीएचसी अधीक्षक डा0 गनेश भी मौजूद रहें सी0एच0सी0 नकहा पर सदर विधायक योगेश वर्मा द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जिसमें कुल 1161 मरीजो को देखा गया वही 60 वर्ष की आयु ऊपर के 223 मरीजो को स्वास्थ्य सेवाये दी गयी सीएचसी मोहम्मदी पर विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा स्वास्थ्य शिविर को आयोजन किया गया इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डा0 मंयक भी मौजूद रहें सीएचसी फूलवेहड के अन्तर्गत विधायिका मंजू त्यागी द्वारा शिविर का शुभारम्भ किया गया और करीब 573 मरीजो को देखा गया सीएचसी निघासन के अन्तर्गत विधायक शंशाक वर्मा द्वारा वरिष्ठ नागरिको के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें करीब 622 मरीज देखे गये सीएचसी बेहजम के अन्र्तगत आयोजित मेले में 522 मरीेज देखे गये जिसका शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख राम शंकर राज द्वारा किया गया सीएचसी रमियाबेहड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विधायक प्रतिनिधि बीरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया और करीब 603 मरीज देखे गये, इस तरह सीएचसी बिजुआ में सीएचसी अधीक्षक डा सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें 339 मरीजो को परामर्श दिया शिविर का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा किया गया सीएचसी फरधान पर भाजपा महामंत्री आशु मिश्रा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और करीब 545 मरीज देखे गये साथ ही सीएमओ डा0 संतोष गुप्ता बताया कि जिले भर में आयुष्मान भारत योजना सफल 6 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया था और हजारों लोगों को इन स्वास्थ्य शिविरो को लाभ मिला है।

