रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
लखीमपुर खीरी। कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढाखा में चंचल अवस्थी के खेत में तिल्ली व बाजरा की हरी भरी खड़ी फसल में गांव के ही दबंगो ने फसल नष्ट करने वाली दवा का छिड़काव कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि हमारे खेत गाटा संख्या 260 में खड़ी तिल्ली और बाजरा को गांव के ही विपक्षीगण किशोर पुत्र अंगनेलाल, अतुल पुत्र किशोर, प्रभात पुत्र किशोर आदि विपक्षीगण ने हमारी खड़ी फसल पर फसल नष्ट करने वाली दवा का छिड़काव कर दिया जिससे हरी भरी फसल नष्ट हो गई। जिसके चलते पीड़िता ने न्याय पाने हेतु कोतवाली मैगलगंज में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया किंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी विपक्षीगणों पर कोई भी कार्यवाही नही हुई जिसके चलते पीड़िता ने विवश होकर तहसील मितौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

