रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम ((संपादक )
लखीमपुर खीरी। भारतीय दलित पैंथर उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के माध्यम से ज्ञापन भेज कर उसमें मांग की हैं । कि परम पूज्य बौद्ध सत्व भारत रत्न निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को बहुजन समाज के द्वारा अंबेडकर पार्कों में स्थापित करने की मांग की जाती रही है। किंतु प्रतिमाओं को स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाती है। और यह कहकर टाल दिया जाता है कि शासन से अनुमति लेनी पड़ेगी और इस तरह से बहुजन समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होता है। संगठन द्वारा मांग की जाती है कि जिले में बुद्ध कथाओं के आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा यह कहा जाता है कि पुरानी परमिशन अनुमति लेकर आओ और लगातार सालों से बहुजन समाज को बुद्ध कथाओं के लिए परमिशन नहीं दिया जाता है जब नई परमिशन होगी ही नहीं तो बहुजन समाज प्रशासन को पुराने परमिशन अनुमति कैसे उपलब्ध करायेगा। जिसकी आड़ में नई परमिसन (अनुमति ) प्रशासन द्वारा बहुजन समाज को अनुमति नहीं दिया जाता और टाल मटोल किया जाता है। बहुजन समाज को बुद्ध कथा धार्मिक आयोजन के लिए दरबदर भटकना पड़ता है । परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाएं पुलिस द्वारा कई थानों के द्वारा जप्त कर ली गई है। और थानों में गलत तरीके से रखी गई है जिसमें थाना संपूर्ण नगर थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत प्रतिमाएं थाने में बंद है। बाबा साहेब की प्रतिमा थाने में रखना संविधान निर्माता भारत रत्न का घोर अपमान है और निंदनीय है। इस अवसर पर भारतीय दलित पैंथर के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

