रिपोर्ट – रोहित कुमार अर्कवंशी (क्राइम मंडल ब्यूरो )
मितौली खीरी। कस्बा मितौली के उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में मिला प्रतिबंधित पशु का शव
लोगों ने पशु की हत्या की जताई आशंका
गुरुवार को दोपहर के समय अंकित कटियार अपने खेत देखने के लिए गए थे। खेत में पहुंचे तो गन्ने में गोवंश का शव दिखाई पड़ा। पुलिस को सूचना दी। तब तक लोगों का हूजूम लग चुका था। सूचना पर थाना प्रभारी राजू राव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ अनुपम सिंह ने मौका मुआयना कर पशु का मांस निकाल कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया।विश्व हिंदूपरिषद भारतीय गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने गौ वंश की हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मितौली में तहरीर दी है।
जिसमें पदाधिकारी ने बताया कि मुझे ज्ञात हुआ कि मितौली कस्बा के उत्तर गन्ने खेत में अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा गोवंश की हत्या हुई है। मौके पर जाकर देखा तो गोवंश की तीन टांगे अलग पड़ी थीं।पेट का सारा मांस गायब था जिससे प्रतीत होता है गोवंश की हत्या की गई । जिलाध्यक्ष विवेक कुमार पटेल, महामंत्री रामनिवास वर्मा, शुभम शुक्ला, अंकित राठौर, अंकित शर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर यवाही करने की मांग की है।

