रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। तहसील मितौली के ग्राम खुर्दा पोस्ट परसेहरा जिला लखीमपुर खीरी में पांच दिवसीय बौद्ध/भीम कथा मानव कल्याण बौद्ध/ भीम संस्थान रजिस्टर्ड के तत्वावधान में विशाल धम्म देसना संविधान वाचन एवं महापुरुषों विशाल बौद्ध सम्मेलन सुधीर गौतम उर्फ पप्पू के सौजन्य से मुख्य वक्ता उत्तर भारत के प्रथम बौद्ध धम्म गुरु पूज्य भिख्यु बुद्ध प्रिय डॉक्टर एल पी जी व उनके दया पात्र बौद्धाचार्य मिलन शिष्य के मुखारविंद से आयोजित की जा रही है उसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्य और सांसद जुगल किशोर ने पहुंचकर बाबा भीमराव अंबेडकर ब बुद्ध भगवान के आदम कद चित्र पर माल्यार्पण पुष्पित आर्पित कर कथा में सहभागिता की
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर भगवान बुद्ध को नमन करते हुए कहा कि अगर भगवान् बुद्ध की प्रेरणा से संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज अगर बाबा भीमराव अंबेडकर ना होते तो समाज शिक्षित नहीं होता अंबेडकर का सपना था की सर्व समाज शिक्षित हो और हमारा देश ऊंचाइयों पर पहुंचे,कथा आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी व योगी सरकार ने जो बाबा साहब को सम्मान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है बौद्धाचार्य मिलन आचार्य जी ने बौद्ध कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से सुनाकर श्रोताओं का मन्त्र मुग्ध कर दिया इस अवसर पर और पूर्व प्रधान मितौली मास्टर दिनेश कुमार, योगेंद्र कुमार मिश्र उर्फ पप्पू, रामू बाजपेई, सुनील कुमार शुक्ल, पत्रकार भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल, नत्थू लाल शुक्ल, रमेश चंद्र शुक्ल, अरुण कुमार शुक्ल, राकेश शुक्ल, रामबक्स यादव, लालाराम शुक्ल, पप्पू शुक्ल, श्यामू राठौर, भगवन्त यादव, आसाराम भार्गव, श्याम बिहारी भार्गव,रंजन मिश्रा,शिक्षक जवाहरलाल, सुधीर शुक्ल, डॉक्टर रूपचंद, लल्लू राम गौतम, प्रधान मिर्जापुर नवल किशोर, जगदीश मौर्य, बहोरी लाल, शिव प्रसाद सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक माताएं बहने बौद्ध कथा प्रेमी मौजूद रहे।

