पंकज कुमार (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित बाबूराम रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट लोक निर्माण विभाग के मन्त्री जितिन प्रसाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर,कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ नरेंद्र सिंह विधान सभा प्रभारी उमाशंकर मिश्र की मौजूदगी में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जितिन प्रसाद ने उपस्थित देवतुलय भाजपा कार्यकर्ताओं मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव के इस महापर्व में आपकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं मतदाताओं से रूबरू होते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी साफ सुथरी छवि बनाने व भारत को एक समृद्ध साली राष्ट्र बनाने का कार्य किया है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर ने अबकी बार में आपके मत का सबसे अधिक महत्व हो गया है क्योंकि राष्ट्रहित में अपना बढ़ चढ़कर मतदान करें, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं गुंडा माफिया या तो जेल में है या श्री राम की शरण में है जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा मैं हर समय आपकी सेवा में रहता हूं जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं वहां आपकी बीच में खड़ा रहूं गा इसलिए हमें आपसे कहना है कि आने वाली 13 तारीख को कमल के खाने वाली बटन दबाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को पुनः देशहित में सरकार बनाने के लिए कमल वाले खाने की बटन दबाकर रेखा अरुण वर्मा को भारी मतों से विजई बनाएं। इस अवसर पर पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ल, मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, मैगलगंज श्याम किशोर उर्फ पग्गू तिवारी, सुजीता कुमारी, नवाब कल्बे हसन, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा, जिला भाजपा मंत्री बृजेश सिंह, सुशील शुक्ल, शमशाद अली, बिपुल पटेल समस्त देव तुल्य भाजपा कार्यकर्ता मतदाता मौजूद रहे

