पंकज कुमार (मुख्यसंपादक )
गोला खीरी।भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ के चुनाव प्रचार प्रसार हेतु जनपद लखीमपुर-खीरी के स्व0 राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्टेडियम पब्लिक इण्टर कालेज, गोला गोकर्णनाथ में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे भारतीय जनता पार्टी के 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ के चुनाव प्रचार प्रसार हेतु जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि भारत के विकास के लिए, गरीब कल्याण के लिए बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ गांव गरीब किसान नौजवान महिलाएं समाज के प्रत्येक तबके को मिले।एक ओर रामराज्य के प्रेमी आप राम भक्त हैं और दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का अपमान करने वाले, विकास के कार्यों में भ्रष्टाचार फैलाने वाले रामद्रोही हैं। रामपुर में सेना के कैम्प पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमों को इस समाजवादी पार्टी ने वापस लिया था जैसी आज अयोध्या बनी है, जैसे काशी विश्वनाथ धाम आज जगमगा रहा है, ऐसे ही छोटी काशी को भी बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती को भी हम लोग इस सुंदरीकरण के साथ कॉरिडोर से जोड़ने का काम करने जा रहे हैं, यह केवल राम भक्त कर पाएंगे रामद्रोही नहीं कर पाएंगे। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय, 10 करोड़ गरीबों के घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन, 4 करोड़ गरीबों को मकान बना कर दिया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के समय में इन्हीं सब योजनाओं में बंदरबांट करते थे जिससे गरीब को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था समाजवादी पार्टी की सरकार के समय आपने देखा होगा हर दूसरे दिन एक दंगा होता था, रोज कर्फ्यू लगता था, व्यापारी और बेटी दोनों असुरक्षित थे, प्रदेश में उस समय किस प्रकार की अराजकता थी, ये किसी से छुपा हुआ नहीं। कांग्रेस के समय देश की सीमाओं में घुसपैठ होती थी, वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान नहीं रह गया था विकास के कार्यों में जमकर लूट होती थी। लेकिन ये नया भारत है, इसमे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जमकर विकास भी होता है तो सीमा की सुरक्षा के साथ किसी को खिलवाड़ भी नहीं करने देता, नया भारत कहता है कि पहले हम छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई चढ़ेगा तो छोड़ेंगे भी नही। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी का पूरा जीवन की भगवान राम की आराधना में व्यतीत हुआ और संपन्न हुआ, प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने कार्य किया लेकिन जब स्वर्गीय कल्याण सिंह जी का निधन हुआ तो समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री की मृत्यु पर कोई संवेदना नहीं प्रकट की एक शब्द नही कहा और दूसरी तरफ अभी जब एक माफिया मारा था तो उसके घर में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष फ़ातिहा पढ़ने गये थे आम जनता के लिए किसान के लिए, नौजवान के लिए, महिलाओं के लिए इनके पास कोई कार्ययोजना नहीं लेकिन माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बना करके पूरे प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने के लिए तैयार रहते है। गोला भी स्मार्ट सिटी बनेगा लखीमपुर भी स्मार्ट सिटी बनेगा, सड़कें भी स्मार्ट होंगी, जिससे की व्यापारी मजे से चल सके। गरीबों किसानों और नौजवानों के साथ-साथ महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन होगा और इसीलिए उसे विकसित भारत के लिए हम आपसे समर्थन मांगने के लिए आपके पास आए हैं लखीमपुर खीरी में रेलवे के काम हो या पर्यटन के काम हो या विकास के काम हो या बाबा गोला गोकर्णनाथ कैसे पावन स्थल को कॉरिडोर के रूप में विकसित करके श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का काम हो, हमारी पार्टी इन सब दिशाओं में कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। समाजवादी पार्टी में एक ही परिवार के पांच लोग चुनाव लड़ रहे हैं, अब तक हुए तीन चरणों में उनके परिवार के तीन लोग चुनाव हार चुके हैं, 13 मई को कन्नौज में उनके परिवार का चौथा प्रत्याशी भी चुनाव हारेगा और उसके बाद अगले चरण में आजमगढ़ में भी इनका प्रत्याशी हारेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी 28 खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि आप सबको जैसी जानकारी है 2014 में इस देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की पूरे बहुमत की सरकार बनी थी। उसके बाद निरंतर इस देश में बहुत सारे ऐसे सकारात्मक बदलाव आए हैं जिनके कारण यह पहला चुनाव है जिस चुनाव में देश के लोगों को मैंने चुनाव में इतने उत्साह के साथ भाग लेते हुए देखा है। 2014 एक ऐसा खंडकाल था जिस समय देश में दस वर्षों तक लगातार एक ऐसी सरकार रही थी. जिसके प्रधानमंत्री के लिए लोग कहते थे कि वह रिमोट से चलते और उनका यूपीए की कांग्रेस सरकार अपने तरीके से उपयोग कर रही है। देश के लोगों के लिए सुख सुविधाओं के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा हो, देश के अंदर की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हो, आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, इन पर नियंत्रण हो, देश की सीमाओं के साथ अर्थव्यवस्था हमारी ठीक हो, शिक्षा व्यवस्था ठीक हो और विदेश नीति के माध्यम से भी भारत की संस्कृति और भारत के इतिहास की पुनर्स्थापना हो और इस सोच के साथ लोगों ने 2014 में जहां केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई, कमल के फूल पर भारी मतदान किया वहीं उसके बाद लगातार वो चाहे 2017 का चुनाव हो, 2019 का चुनाव हो, 2022 का चुनाव हो, लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया और उसके परिणाम स्वरूप आज जहां हम देश में देखते हैं अनेक बदलाव आए, देश में एक समय जब 2014 की सरकार आई तो हमारे सामने बहुत बड़ी-बड़ी चुनौतियां थी, हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम अपने देश से उन 60 करोड़ लोगो के लिए जिनके जीवन में जीवन जीने की सामान्य जरूरतें भी पुरी नहीं हुई उनके लिए काम करना है। हमारे लिए प्राथमिकता होगी और इन दस वर्षों में ऐसे बहुत सारे लोग जो जीवन जीने की समान जरूरतों से वंचित थे। उनके लिए घर, मकान, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़क, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एयरपोर्ट, मेडिकल कार्य जैसे अनेकों बदलाव हमारी सरकार ने किए। वहीं हमने आतंकवाद पर भी इस तरह से नियंत्रण किया की आज कोई देश भारत में सीमा लांघने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि दस साल पहले जो देश एक कमजोर देश के रूप में गिना जाता था आज वो देश एक ताकतवर देश माना जाता है। क्योंकि कोई इस तरह की हरकत करता है तो आज देश में वो ताकत है की हम उसे देश में जाकर के उनको मुंह तोड़ जवाब देने का काम करते हैं केवल कोरी बयानबाजी नहीं करते ऐसे अनेक परिवर्तन आए लोगों के मन में बहुत दिनों से इच्छा थी कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए। हमारी सरकार ने उसको भी हटाने का काम किया। एक समय जम्मू कश्मीर के हमारे पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला कहते थे कि मोदी जी चाहे दस बार प्रधानमंत्री बन जाए वह धारा 370 हटा नहीं सकते एक दूसरी मुख्यमंत्री थी वह कहती थी अगर 370 हटाई तो जम्मू कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी लेकिन भाइयों बहनों आप सब जानते हैं और यह इतिहास हो गया कि मोदी जी के नेतृत्व में सारे या तो बिलों में हैं, जेल में है या जहां उनका उचित ठिकाना होना चाहिए वहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है उसने इस देश से जहां खुशहाली की नींव रखी है, लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी दी है, उनकी संपत्ति की सुरक्षा की गारंटी दी है. वही आज उत्तर प्रदेश इकनॉमी वन ट्रिलियन डॉलर की तरफ बढ़ रही है और देश में सबसे बड़ी इकोनामी उत्तर प्रदेश की प्रदेशों में होने जा रही है. यह इस कारण संभव हुआ क्योंकि हम सब जानते हैं विकास के लिए और आर्थिक मजबूती के लिए जो पहली शर्त होती है वह शर्त होती है हमारी सुरक्षा और आज देश रहित दुनिया में सब लोग मानते हैं की उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के प्रत्येक कोण से उत्तर प्रदेश योगी आदित्य के नेतृत्व में पूर्ण सुरक्षित है।
कार्यक्रम में योगेश वर्मा विधायक सदर, मंजू त्यागी श्रीनगर विधायक, लोकेन्द्र प्रताप सिंह विधायक मोहम्मदी, रोमी साहनी विधायक पलिया, अमन गिरि विधायक गोला, शशांक वर्मा विधायक निघासन, वासुदेव मौर्या जिला प्रभारी 28 खीरी लोकसभा, अचिन मेहरोत्रा प्रभारी 28 खीरी लोकसभा/पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीतापुर, विनीत मनार संयोजक 28 खीरी लोकसभा/अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लखीमपुर, सुनील सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा लखीमपुर, आशू मिश्रा जिला महामंत्री, कुलभूषण सिंह जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर,पवन गुप्ता ब्लाक प्रमुख नकहा, दिव्या सिंह ब्लाक प्रमुख लखीमपुर, विश्वनाथ सिंह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़, रामनरेश ब्लाक प्रमुख बांकेगंज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोंटी पाल, ईरा श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद लखीमपुर, कीर्ति महेश्वरी अध्यक्ष नगर पंचायत मैलानी, रिंकू शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला, मीनाक्षी अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला, मिथलेश सिंह जिला पंचायत सदस्य, संतोष वर्मा मण्डल अध्यक्ष फरधान, शिवभगवान मौर्या मण्डल अध्यक्ष फूलबेहड़, नीरज मिश्रा मण्डल अध्यक्ष ओयल, सुरेन्द्र राजपूत मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द सिंह ‘संजय’ सांसद प्रतिनिधि, संजय मिश्रा सांसद प्रतिनिधि, मुन्ना लाल अवस्थी सांसद प्रतिनिधि, राजेश शुक्ला, जी0एस0 सिंह, कीर्ति त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, विकास शुक्ला, आचार्य अनूप मिश्रा, अरविन्द गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

