पंकज कुमार
एक दशक से भी ज्यादा समय से मैगलगंज रेलवे स्टेशन पर अपनी सेवाएं दे रहे स्टेशन अधीक्षक जीशान सिद्दीकी का तबादला हो गया। जीशान सिद्दीकी को विदाई देने के लिए रेलवे कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोग भी भारी संख्या में पहुंचे।
अपने सरल व सौम्य स्वभाव के लिए लोगो के दिलो में आसानी से जगह बनाने वाले ज़ीशान सिद्दीकी की विदाई पर स्थानीय लोगो के चेहरे पर मायूसी छाई रही।
रेलवे कर्मचारियों की तरफ से विदाई समारोह का सफल आयोजन किया गया, जिसमे रेलवे के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए। रेलवे के कर्मचारियों ने स्टेशन अधीक्षक जीशान सिद्दीकी के स्वभाव और उनके काम करने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि ‘जीशान सिद्दीकी रेल कर्मचारी होने के साथ साथ एक बेहतर और नेक दिल इंसान है, जो हर काम को अपनी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करते है। ईश्वर से यही कामना करते है की वह आगे भी अपना सफर इसी तरह निरंतर जारी रखे।”
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक हेमपुर एस. आर. वर्मा, स्टेशन अधीक्षक मैगलगंज आलोक, एनआरएमयू शाखा अध्यक्ष राम औतार शर्मा, स्टेशन मास्टर सूरज यादव, स्टेशन मास्टर सत्येंद्र कुमार व मृत्युंजय कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
स्टेशन अधीक्षक जीशान सिद्दीकी मूलतः उन्नाव जिले के बांगरमऊ के रहने के रहने वाले है। जीशान सिद्दीकी ने अपने विदाई समारोह में भावुक होते हुए कहा कि “मुझे मेरे सहकर्मियों के साथ साथ स्थानीय लोगो का जो सहयोग और प्यार मिला, मैं उसे कभी भी भूल नहीं पाऊंगा। मैं कही भी रहूं, लेकिन मैगलगंज हमेशा मेरे दिल में रहेगा। मुझे जो प्यार और सम्मान यहां मिला है, उसके लिए सभी का ह्रदय से धन्यवाद।”

