पंकज कुमार (संपादक )
मितौली 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने एक प्रेस वार्ता में बताया। जिलाधिकारी खीरी एवं अपर जिलाधिकारी खीरी को आदर्श आचार संहिता के चलते पत्र भेजकर परमीशन के लिए पत्र भेजा गया था। जहां अधिकारियों के कार्यालय के कर्मचारियों ने अनुमति पत्र को लेने से मना किया। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने सभी कार्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अनुमति पत्र भेजा गया है। प्रशासन के रवैये से आक्रोशित पूर्व राज्यसभा सांसद ने प्रेस वार्ता में कहा परम पूज्य बौद्ध सत्व,भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने को लेकर गाड़ियों का काफिला मितौली अंबेडकर पार्क पर पहुंच कर सर्व प्रथम माल्यार्पण किया जाएगा। माल्यार्पण के उपरांत सभी गाड़ियों का काफिला लखीमपुर कचहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंच कर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद अलीगंज कुशमोरी अंबेडकर पार्क होते,हुए गोला अंबेडकर पार्क, मोहम्मदी अंबेडकर पार्क, मैगलगंज के अंबेडकर पार्क होते हुए सायं 4:00 बजे बाबूरामेश्वर दयाल महाविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे । तदोपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

