पंकज कुमार (संपादक )
मितौली धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की कस्ता विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी ने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन में समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बहुजन समाज पार्टी की बहन मायावती द्वारा मुझे आशीर्वाद देकर आप सभी की सेवा के लिए धौरहरा लोकसभा में प्रत्याशी बनाया है सर्व समाज से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा मैं सदैव धौरहरा लोकसभा की जनता का कर्जदार रहूंगा। कार्यालय के उद्घाटन के समय हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण कुमार अशर्फी पाल नितिन गौतम तथा मुंसरीफ गाजी लतीफ गाजी आदि बसपा कार्यकर्ताओं में सभा को संबोधित किया कस्ता विधानसभा की पूर्व बसपा प्रत्याशी हेमवती राज मण्डल प्रभारी जयवीर गौतम बलवीर गौतम, हेमवती राज, ओम वर्मा, कृष्णा कांत राठौर, रानू अवस्थी, सोनू शुक्ला पिपरी अजीज, परशुराम गौतम सहित बसपा कार्यकर्ताओं ने धौरहरा लोकसभा बसपा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी का स्वागत किया । इस अवसर पर काफी अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थामा।
बसपा कार्यालय का उदघाटन लोक सभा प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम का संचालन अशर्फी पाल ने किया।

