पंकज कुमार – संपादक
लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला थाना जनपद खीरी द्वारा पारिवारिक विवादों में सुलह समझौते से कई परिवारों का निपटाराकराया गया पारिवारिक कलह के कारण टूटने के कगार पर पहुंचे परिवारों को जोडने का सराहनीय कार्य महिला थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज महिला थानाध्यक्ष द्वारा थाने पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों जो की घरेलू हिंस दहेज उत्पीड़न घर में रहने को लेकर विवाद की शिकायतों से सम्बंधित थे परिवारो को विघटन से बचाने के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता कराया गया है थाना भीरा क्षेत्र के निवासी अनीता पत्नी रविशंकर थाना पढुवा निवासी शालिनी पत्नी अरविंद थाना हैदराबाद निवासी जूली पत्नी पंकज इस तरह लगभग इक्कीस मामलों में सुलह समझौता करवाया गया है। जिन मामलों में अधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने का समय दिया गया है। सुलह समझौते में महिला थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा मुख्य महिला आरक्षी शशी प्रभा महिला आरक्षी रेनू सिंह सुमन लता सीता व रेखा गौड़ का काफी सराहनीय कार्य रहा है।

