पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
लखीमपुर खीरी। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुशवाहा व समस्त स्टाफ के द्वारा मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण महिलाओं एवम स्कूली छात्राओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। महिला पुलिस ने महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवम् आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं से अवगत कराया। पुलिस ने बताया कि सरकार महिला अपराधो को लेकर काफी गंभीर है। घर के भीतर से लेकर बाहर तक महिला सुरक्षा को लेकर कई सेल व हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। यदि महिला कहीं भी किसी भी तरह के उत्पीड़न का शिकार हो तो उसे तुरंत पुलिस या हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करके मदद मांगनी चाहिए। पुलिस ने महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति खास सतर्कता बरतने की हिदायत दी। उन्होंने महिलाओं को सोशल साइट पर अनजान लोगो से दूर रहने, उनसे तस्वीर या किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी साझा न करने की सलाह दी। किसी भी तरह का दबाव बनाने या ब्लैकमेलिंग किए जाने के मामले में खामोश न रहने रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि कई बार आपकी चुप्पी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार तो बनाती ही है। साथ ही महिलाओं को अपमान और जिंदगी तक से समझौता करना पड़ता है जबकि आपकी कोई गलती नही होती।

