पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैदर नगर के ग्राम रामचरन पुरवा बुद्ध पार्क में महान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल नें संत शिरोमणि रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनको सत – सत नमन किया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने रामचर पुरवा स्थित बुद्ध पार्क में संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा रविदास जी का जन्म1388 ईस्वी में बनारस उत्तर प्रदेश में हुआ था कहते हैं कि माघ पूर्णिमा को जब रविदास जी ने जन्म लिया था वह रविवार का दिन था इस कारण उनका नाम रविदास रखा गया रविदास जी बचपन में ही बचपन से ही परमेश्वर के प्रेम के बारे में बताया करते थे और उनका कहना था चाहे छोटा हो चाहे बड़ा हो सबको आपस में प्रेम भाव से रहना चाहिए
*प्राणी प्राणी क्या मेरा तेरा। जैसे तरवर पथ बसेरा।।*
संत रविदास जी ने देश की एकता अखंडता और गरीबों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ईश्वर के सच्चे भक्त जगत गुरु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जी को कोटि कोटि नमन करता हूं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह, शमशाद अली, पूर्व ग्राम प्रधान खमरिया चंद्रशेखर वर्मा, भाजपा नेता मोहनलाल यादव, राजेंद्र प्रसाद गौतम,गार्गी प्रसाद गौतम, जितेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे

