पंकज कुमार गौतम एडिटर
मितौली खीरी। परिवहन विभाग गोला गोकर्णनाथ द्वारा अवधपुर से लखनऊ रोड बस सेवा का मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पूजन अर्चन कर बस सेवा का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्र के गांव अवधपुर से लखनऊ के लिए यातायात न होने के चलते ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सौरभ सिंह सोनू व परिवहन विभाग गोला गोकर्णनाथ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद पाल ने अवधपुर से लखनऊ के लिए बस सेवा का पूजन अर्चन कर झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस बस सेवा से अवधपुर, लक्ष्मननगर,कुरियानी, रामनगर, गहिया पुरवा लोहिया पुरवा, बांसताली,मितौली फत्तेपुर समेत दो दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह,रविन्द्र कनोजिया,संयोजक संजय सिंह , उपेन्द्र सिंह,, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र निषाद ,रामदास निषाद,परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद कमल,यातायात निरीक्षक रजनीश चंद,अमरजीत सिंह बुकिंग लिपिंक चालक राजीव शुक्ला, परिचालक धर्मेन्द्र पाल,विमलेश कुमार,प्रमोद कुमार,आदेश पाल,अजय पाल,स्वामीनाथ प्रजापति डॉ राम मूर्ति सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक लोग मौजूद रहे।

