मितौली खीरी | विकासखंड मितौली के नदोआ गांव में परम पूज्य बौद्धिस्तव बाबा साहब संविधान निर्माता भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण व दीप प्रज्वलित करके प्रदेश अध्यक्ष मुन्नालाल ए.डी.ओ (एसटी )दि बुद्धिस्ट वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन पर बुध विहार में किया गया
अनावरण होने के बाद पूज्य भंते द्वारा संघ वंदना की गई तत्पश्चात वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य भंते गण एवं वहां के कमेटी के अध्यक्ष द्वारा केक काटा गया और मूर्तियों का अनावरण होने के बाद वहां पर उपस्थित सभी महिलाएं पुरुषों के द्वारा प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया

दि बुद्धिस्ट एजुकेशनल सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना लाल द्वारा कमेटी गठित कर उनको प्रतिज्ञा ग्रहण करवाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नें सभी सदस्य को माला पहनाकर सम्मानित किया उन्होंने प्रतिमाओं के अनावरण के उपलक्ष्य में कहा कि बाबा साहब और भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने के लिए प्रेरित किया
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहें बलवीर सिंह गौतम, अध्यापक चंद्रिका प्रसाद, राज किशोर गौतम व बौद्ध भिक्षु सहित सभी सम्मानित नागरिक गण मौजूद रहे
