आज दिनांक 31दिसंबर को एक्सीडेंट और ड्राइविंग संबंधी नए कानूनों के विरोध में मोदीनगर के ड्राइवर इकट्ठा होकर नारे लगाते हुए व विरोध जताते हुए गोविंदपुरी स्थित भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष देवव्रत धामा से मिले और मदद की गुहार लगाई, और कल सोमवार को देवव्रत धामा के नेतृत्व में नए कानूनों के विरोध में एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
कल सैंकड़ों किसान, मजदूर नेताओं के साथ ड्राइवर एसडीएम मोदीनगर को सुबह 10:30बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भोला, प्रदीप, सूरज, जयवीर, बदल, टोनी, आबाद, शोकिंदर, गोपाल शर्मा, बादल, सोहानवीर, दीपक, मोहन सिंह, राजकुमार, सुनील कुमार, आकाश आदि ड्राइवर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

