मितौली खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मितौली की साप्ताहिक बैठक सोमवार को ब्लॉक प्रमुख कक्ष में *नगर उपाध्यक्ष शिवांश शुक्ला* की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में छात्र हित एवम युवा हितों पर विस्तृत चर्चा हुई।साथ ही छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई गई एवम आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
इस मौके पर नगर मंत्री रोहित मिश्र,सहमंत्री अभिलाष गुप्ता ,अटल,आयुष,साहिल,हर्ष,लमिश,हर्षित,सूर्यांश,घनश्याम,अंबुज,आदर्श,नैतिक आदि कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

