पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। विकास खण्ड मितौली सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर की मौजूदगी में देश के यस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को सम्बोधित कार्यकृम को सेक्टर संयोजक,बूथ अध्यक्ष की मौजूदगी में सुनी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड नहीं है भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सब नमो एप लोड करले जिससे भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हो सके और कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से 2024 में केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु अभी से लग जाएं भाजपा मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वे सिंह ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विधिवत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी इस अवसर पर ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप, मास्टर दिनेश कुमार, अधिवक्ता राजेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नेता शमशाद अली, संदीप सिंह, मनीराम राज सहित उपस्थित जन समुदाय ने यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा मन की बात सुनी।

