पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक)
मितौली खीरी। ऑल इंडिया धनगर महासंघ के बैनर तले ऑल इंडिया धनगर महिला महासंघ की जिला अध्यक्ष मीना धनगर व महिला महासंघ की जिला महासचिव ज्ञानवती धनगर की अध्यक्षता में मितौली उप जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी प्रमुख मांगों से संबंधित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन देने वालों में पूर्व लोक सभा प्रत्याशी अशर्फी पाल धनगर व पूर्व प्रधान खानपुर ग्रंट राजेश धनगर सहित सैकड़ो की संख्या में धनगर समाज के लोग व महिलाएं मौजूद रही। धनगर समाज की मुख्य मांग अनुसूचित जाति श्रेणी का दर्जा दिलाये जाने के संबंध में थी पूर्व में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में धनगर समाज को अनुसूचित जाति श्रेणी में लाए जाने की कवायत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह द्वारा की गई थी किंतु अध्यादेश पारित न होने के कारण उक्त मांग अधूरी पड़ी रह गई धनगर समाज ने पूरजोर तरीके से एकत्रित होकर मितौली उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय को ज्ञापन देकर धनगर समाज को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल किए जाने की पुनः मांग की गई है। इस अवसर पर वंदना धनगर, लीलावती धनगर, मनोरमा धनगर, रेशमा धनगर, विमला धनगर, पुष्पा धनगर, दिनेश कुमार धनगर, सौरभ सिंह धनगर, हरिनाम धनगर आदि सैकड़ो की संख्या में धनगर समाज के लोग मौजूद रहे।

