पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मोहम्मदी खीरी। बढ़ती ठंड को देखकर नगर पंचायत बरवर चेयरमैन संजय शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी से वार्ता कर नगर पंचायत कर्मचारियों को कस्बा में अलाव लगाने तथा रैन बसेरा चालू करने के आदेश नगर वासियों की शिकायतों को सुनने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर दिये। लेकिन कस्बा के लोग तब दंग रह गए, जब नगर पंचायत कर्मचारियों के गुड वर्क की वजह से सिर्फ 4 घंटे के अंदर कस्बा बरवर की मुख्य जगहों पर अलाव धधक उठे और जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा भी चालू कर दिया गया। फिर क्या था, जहां ठंड की वजह से जरूरतमंदों को राहत मिली, वहीं चेयरमैन की प्रशंसा में चारों तरफ वाह-वाह होने लगी। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए अधिशाषी अधिकारी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बरवर के लोग हमारा परिवार हैं, और सभासद परिवार के सदस्य हैं। सभी के सहयोग से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर करवाया जाएगा। नगर पंचायत कर्मचारी भी अपने कार्य के प्रति ईमानदारी पूर्वक हर समय तैयार रहते हैं, और प्रत्येक कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से ड्यूटी से भी अधिक कार्य कर रहा है। इसके लिए नगर पंचायत कर्मचारी भी धन्यवाद के पात्र है। जल निगम कर्मचारी बृजभूषण द्विवेदी के द्वारा सभी कार्यों की बराबर मॉनिटरिंग करवाई जा रही है।

