पंकज कुमार गौतम (मुख्य संपादक )
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के नकारा गांव में प्रथम पांच दिवसीय बौद्ध कथा एवं झांकी का भव्य आयोजन किया गया।
जो यह कार्यक्रम 19 दिसंबर 2023 से दिनांक 23 दिसंबर 2023 तक चलेगा। जिसके कथा वाचक सुरजीत शास्त्री सहयोगी सुमिता बौद्ध द्वारा मधुर वाणी से डॉ भीमराव अंबेडकर तथागत गौतम बुद्ध के विचार एवं झांकी के माध्यम से दिखाने का काम करेंगे।
जहां इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
वही जुगुल किशोर ने संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध के विचारों पर चले तभी आप सभी का कल्याण होगा।
और कथावाचक से कहा किसी भी देवी देवता पर टिप्पणी न करें अपने धम्म का प्रचार -प्रसार करें। और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की ही बदौलत संवैधानिक अधिकार आप सभी को मिले हैं।उनके द्वारा किए गए इस नेक पवित्र कार्य को कभी मत भूलिएगा और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाए तभी आप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जान सकेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम, उपाध्यक्ष रमेश गौतम,कोषाध्यक्ष बुराई लाल गौतम,फकीरे लाल गौतम,श्रीपाल गौतम महेश बाबू दिनेश प्रताप गौतम बलबीर गौतम सुरेश गौतम,वेद प्रकाश गौतम सहित सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रही।

