थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 04 नफर अभियुक्तों को अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित व 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
नीमगांव खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10.05.2022 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 04 नफर अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए 80 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया व मौके पर 450 लीटर लहन भी नष्ट किया गया, जिनके सम्बन्ध में थाना नीमगांव पर आबकारी अधि0 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
