पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 08.05.2022 को थाना भीरा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 223/22 धारा 302/201 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 नफर अभियुक्तों पीयूष पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय, अंकित गुप्ता, राकेश यादव व रामचन्द्र उर्फ नन्हे को आलाकत्ल गमछा व एक सफेद पोटली से मृतक का सामान व 3,500 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पीयूष पाण्डेय के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना भीरा पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
दिनांक 07.05.22 को थाना भीरा क्षेत्रान्तर्गत बस्तौली नहर नौगंवा के पास ग्राम बिजुआ निवासी सुमित गुप्ता पुत्र रामसागर का शव बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना भीरा पर मु0अ0सं0 223/22 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, ह्यूमन इंटेलीजेंस एवं तकनीकी सहायता के आधार अभियुक्त अंकित गुप्ता व पीयूष पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अभियुक्त अंकित गुप्ता द्वारा बताया गया कि मृतक सुमित गुप्ता उसकी बहन के प्रेम करता था और साथ ही मृतक सुमित गुप्ता द्वारा अभियुक्त पीयूष पाण्डेय उर्फ छोटू की बहन का अपने दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग कराया था। जिससे नाराज होकर दोनो अभियुक्तों द्वारा योजना बनाकर अपने अन्य दो साथियों राकेश यादव व रामचन्द्र उर्फ नन्हे की मदद से सुमित गुप्ता की गमछा से गला घोटकर हत्या कर दी और उसके शव व सामान को नहर में डाल दिया
