जनपद फिरोजाबाद में हिंदुस्तानी ऐकेडमी उत्तर प्रदेश प्रयागराज व महात्मा गांधी बालिका विद्यालय (पी जी ) कालेज फिरोजाबाद के संयुक्त त्वताधान में 11 जून व 12 जून 2023 रविवार व सोमवार दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कर जिसमें हिंदी साहित्य में फिरोजाबाद जनपद के साहित्यकारो का क्या योगदान रहा उनकी स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन सेठ कुंदन लाल उमराव लाल सभागार महात्मा गाँधी बालिका विधालय ( पी जी ) कालेज फिरोजाबाद में किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर शिकोहाबाद से पधारी कवयित्री अपराजिता सिंह ने सरस्वती वंदना कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ वही जनपद फिरोजाबाद में एस.डी.एम के पद पर सेवा दे रहे लखीमपुर खीरी जिले के तहसील मितौली के ग्राम कानाखेड़ा के विवेक कुमार मिश्र जी ने श्रृंगार रस की कविताओं पर खूब पंसद किया व सुप्रसिद्ध गीतकार डॉ राजकुमार रंजन ने अपने गीतों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया मथुरा से पधारे डॉ अंजीव अंजुम आगरा से डॉ शशि तिवारी, राणा मुनि प्रताप हाथरस व धर्मेंद्र शर्मा राधे राधे सभी ने अपना काव्य पाठ किया व देश के कोने कोने से पधारे कवियों ने जनपद फिरोजाबाद के साहित्यकारो के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृतियों को ताजा किया। इस मौके पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

