मितौली खीरी। मध्यम वर्गीय किसान व ग्रामीण क्षेत्र की बिटिया ने एनईईटी की परीक्षा पास कर एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु मेडिकल कालेज लखनऊ में दाखिले के लिए चयनित की गई है। इस उपलब्धि को हासिल कर उसने माता पिता के साथ साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बिटिया की इस उपलब्धि पर परिवार समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मैगलगंज क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी किसान विवेक मिश्रा की बेटी लक्ष्मी मिश्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली खीरी से इंटरमीडिट किया। जिसके बाद उसने लखनऊ में रहकर एनईईटी (नीट) की तैयारी शुरू की। लगातार तीन बार असफल रहने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। चौथे प्रयास में सफलता मिली। इससे पहले राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ में अध्ययनरत थी। जिसके साथ साथ एनईईटी (नीट) की तैयारी भी जारी रखी। लक्ष्मी के पिता मध्यमवर्गीय परिवार से हैं जो किसान होने के साथ साथ लघु व्यापारी भी हैं। वहीं मां मीना देवी सामान्य गृहणी हैं। चाचा डा0 सुधाकर मिश्रा चिकित्सक हैं तथा उसके स्वर्गीय बाबा यदुनन्दन प्रसाद मिश्रा भी आयुर्वेद के चिकित्सक थे। लक्ष्मी बाँकेबिहारीजी की भक्त हैं वह अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन, माता पिता के साथ साथ ईश्वर को भी देती हैं।

