चीफ एडिटर – पंकज कुमार
अजान खीरी। जहाँ एक तरफ योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गौ हत्या को जघन्य अपराध मानकर उनकी सुरक्षा है गौशालाओं का का निर्माण कराया गया उसकी दूसरी तरफ गौशालाओं में गायों के खाने के लिए चारा उपलब्ध न होने से गायों की हालत दयनीय हो गई है। ऐसा ही एक मामला ब्लाक कुम्भी क्षेत्र के ग्राम मढिया सड़क में बनी गौशाला में देखा गया यहाँ पर गायो, बछडो को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है इन मवेशियों को सिर्फ सूखा भूसा दिया जा रहा है। जिससे मवेशी की हालत दयनीय बनी हुई है और गोवंश सूखा भूसा खाने से कमजोर होते जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ा सवाल है अखिर करोड़ों खर्च करने के बाद भी गौ शाला में गायों की रक्षा क्यों नहीं हो पा रही है? सूखा भूसा मिलने के कारण गोवंश काफी कमजोर होते जा रहे हैं जबकि गोवंश को पालने हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती। इस प्रश्न के उत्तर में गौशाला कर्मी ने बताया कि प्रति जानवर के हिसाब से ₹30 मिलते हैं। इतने कम रुपये मे जानवरों का चारा हो पाना मुश्किल है जिसके चलते गौशाला में गायों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं हो पा रही है। इस गौशाला मे ,132 मवेशी होने की बात कही गई लेकिन लगभग 70 ही मवेशी दिखाई दिए है, इनकी देखरेख के लिए रात मे कोई ओर देखता है और दिन मे कोई देखता है हरा चारा न होने की बजह से गौशाला में पड़े सूखे-भूसे को ही गोवंश को खिला रहे हैं। जिससे गोवंश की हालत खराब हो रही है।वही इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला के मवेशी को कई दिनों से हरा चारा उपलब्ध नहीं कराया गया। गौशाला कर्मी सरकार की योजनाओं मैं पलीता लगाने का काम किये जाने से सरकार की फजीहत कराने में जुटे हुए है। इस और योगी जी को ध्यान देने की आवश्यकता बताई जा रही है।

