मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के कस्बा मितौली में हनुमान जन्मोत्सव यात्रा को लेकर आज मितौली कस्बे में जन जागृति यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार लोगों ने हनुमान जी का झंडा लगाकर जन जागृति यात्रा में भाग लिया
विधित हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मितौली कस्बे में पौराणिक ठाकुरद्वारा राधा कृष्ण मंदिर निकट प्राथमिक विद्यालय से षस्टम हनुमान जन्मोत्सव पदयात्रा दिनांक 06 अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी जिसमें समस्त क्षेत्र के सम्मानित धर्मानुरागी हनुमान भक्त, दुर्गा सुरूपा माताएं बहने हनुमान जयंती पदयात्रा सुबह प्रातः 8 बजे कस्बे के बीचोबीच स्थित ठाकुरद्वारा राधा कृष्ण मंदिर से हनुमान जन्मोत्सव यात्रा प्रारंभ होगी मितौली कस्बे में भ्रमण करते हुए हनुमान जन्मोत्सव यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण के बाद समापन किया जाएगा आज जन जागृति यात्रा में कस्बा मितौली के सम्मानित नागरिक पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप, पूर्व अध्यापक राजेंद्र कटियार,अशर्फीलाल पाल धनगर, अखिलेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार शुक्ल, विपिन कुमार भट्ट, योगेंद्र कुमार मिश्र पप्पू, लाल बहादुर सेंगर, रूप राम यादव, सुरेश कुमार राठौर रतहरी, मनीराम जमुनिया, सूरज मिश्र, अशोक कुमार राज, राजन शुक्ल, विपिन कुमार दीक्षित, सत्यराम, विक्रम, सुनील राज सहित समस्त हनुमान भक्त मौजूद रहे

