अनिल कुमार (डिप्टी चीफ एडिटर )
पिपरिया धनी खीरी।ब्लॉक मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदापुर विकासखंड मोहम्मदी खीरी में शासन द्वारा निर्धारित नामांकन 2023-24 के तहत आज दिनांक 5 अप्रैल 2023 को प्रथम नामांकन मेले में मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज रेहरिया अभिषेक पांडे द्वारा अभिभावकों को प्रेरित कर 5 बच्चों का कक्षा 6 में प्रवेश कराया गया।कक्षा आठ में सर्वोच्च अंक प्राप्त निधि देवी को ₹500 नगद पुरस्कार देकर छात्रा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड (13 से 15)धर्मेंद्र 3 एवं SMC अध्यक्ष सुआराम द्वारा 3 और ग्राम प्रधान पति सुदेश कुमार द्वारा 3,और ग्राम चौकीदार रामकिशोर ने 3 राहुल ने 4 तथा विपिन कुमार ने 5 बच्चों का कक्षा 6 में प्रवेश कराया कराया गया।
नामांकन मेले में अभिषेक,विपिन कुमार,रविंद्र,अनुपम,राहुल, बृजेश,उमेश गुप्ता,आदि उपस्थित रहें।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार विमल,नरेंद्र कुमार, अनुदेशक ने सभी अभिभावकों एवं मुख्य अतिथि का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

