मैगलगंज-खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की मैगलगंज पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी चोर के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ हैं।
जानकारी के मुताबिक मैगलगंज कस्बा एवं क्षेत्र में मोबाइल चोरी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिसमें मैगलगंज पुलिस को ऐसे ही एक शातिर चोर राजेश मौर्या पुत्र स्वर्गीय मलखान उर्फ मलिखे को पकड़ने में सफलता मिली है।
जानकारी मुताबिक मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मढिया घाट स्थित बाबा पारसनाथ धाम में अमावस्या वाले दिन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर को मढ़िया चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार राय ने अपनी टीम के साथ बेहड़ा जोरावर स्थित भूड़ से गिरफ्तार किया चोर के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी सकुशल बरामद किया पूछ-ताछ करने पर चोर ने अपना नाम राजेश मौर्या पुत्र स्वर्गीय मलखान उर्फ मलिखे निवासी मितौली बताया मैगलगंज पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।मैगलगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि मोबाइल चोर इतने शातिर हैं कि पलक छपकते ही मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं इसी तरह अन्य शातिर चोरों को पकड़ने के लिए टीम लगी है जल्द ही अन्य चोर भी पकड़े जाएंगे।
