पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
हत्या की घटना का सफल अनावरण; भाई ने ही जमीन के लालच में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ की थी अपने भाई की हत्या
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/23 धारा 302/201 भादवि में वांछित 04 नफर अभियुक्तों बंशी पुत्र बनवारी भार्गव, आरती पत्नी बंशी, विक्रम व रिंकू पुत्रगण बंशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
थाना निघासन पर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिड़ीमारनपुरवा निवासी श्रीप्रकाश पुत्र बनवारी भार्गव की गला दबाकर व गला रेतकर हत्या कर शव को गाँव के पास ही गूलर के पेड़ से लटकाने की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 140/23 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमों द्वारा सुरागरसी/पतारसी, सर्विलांस सेल व ह्युमन इंटेलिजेन्स की मदद से मृतक के भाई बंशी भार्गव, आरती, विक्रम व रिंकू को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई व तार्किक ढ़ंग से पूंछताछ की गयी तो बंशी भार्गव द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसके मृतक भाई व अन्य दो भाईयों ने मिलकर 2.5 बीघा जमीन को अपने नाम से खरीदा था जिस बात को लेकर उनमें काफी तनाव हो गया था। अभियुक्त बंशी (मृतक का बड़ा भाई) अन्दर ही अन्दर कुण्ठित था और रजिस्ट्री की जमीन में अपना हिस्सा न पाकर सम्पूर्ण जमीन को स्वयं को व अपने परिवार को दिलाने की नीयत से योजना बनाकर अपने दोनों लड़कों विक्रम व रिंकू तथा पत्नी आरती देवी के साथ मिलकर घटना को पूर्व नियोजित योजना के अनुसार अंजाम देने के लिए सोते हुए अपने भाई प्रकाश उपरोक्त को उसके बिस्तर पर ही सभी ने मिलकर मुंह दबाकर गले को काटा व साक्ष्य को छुपाने के लिए मृतक के कपड़े बदलकर हत्या का रूप देने व किसी अन्य को फंसाने की नियत से गांव के पास ही गूलर के पेड़ पर शव को रस्सी से लटका दिया था। घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू जो पुलिस द्वारा पहले ही घटना स्थल से बरामद कर लिया गया था। साथ ही घटना कारित करने के दौरान मृतक श्रीप्रकाश के बिस्तर व मच्छरदानी को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। जिस पर खून के धब्बे पाये गये हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 20,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
