लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी में यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित कराने के उद्देश्य से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी शहर के संकटा देवी चौराहा के 50 मीटर परिधि के क्षेत्र को नो वेंडिग, नो पार्किंग व नो स्टोपिंग जोन घोषित किया गया है। आज से यह नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने व ठेला लगाने,गुमटी रखने पर जुर्मानें की कार्यवाही की जाएगी। वाहनों,ठेला,गुमटी के नो पार्किंग जोन में पहली बार खड़ा करने पर 500 रुपये का जुर्माना व दूसरी बार नियम का उल्लंघन करने पर 1,500 रुपये जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा सड़क के किनारें वाले दुकानदारों को सरकारी नाली के पार अतिक्रमण करने से निषेधित किया गया है जिससे शहर को जाम से निजात दिलाने में मदद मिलेगी।
सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शहर की सभी मुख्य सड़कों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कराया जा रहा है। साथ ही संकटा देवी चौकी को “मार्डन पुलिस चौकी के अंतर्गत पिंक बूथ” बनाने का भी कार्य किया जा रहा है।
