मितौली खीरी। थाना क्षेत्र के गाँव हरिहरपुर में चल रहे पाँच दिवसीय बौद्ध धम्म कथा अंतिम दिन दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित 10 लोगों को चोटें आई हैं। जिसमे गम्भीर रूप से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाँव मे पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओडहरा के गांव हरिहरपुर में 7 फरवरी से 11 फरवरी तक पांच दिवसीय बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था। आयोजनकर्ता विनोद पुत्र बैजनाथ ने बताया गाँव मे बौद्ध कथा चल रहा रही थी जिसका शासन से परमिशन भी लिया गया था। कथा के दौरान ही द्वतीय पक्ष के अश्वनी शुक्ल, कृष्ण कुमार, विजय शुक्ला अजय शुक्ला आदि गाली गलौज करते हुए कथा बंद करने को कहने लगे जिससे विवाद हो गया। वहीं दूसरे पक्ष राम प्रताप का आरोप है कथा के दौरान देवी देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी।जिसको लेकर कहा सुनी में विवाद हो गया।
इसमें एक पक्ष के विनोद, संतोष कुमार, राम भरोसे, सुशील कुमार, जयलाल, बिजनेस व पप्पू सहित दूसरे पक्ष के रामप्रताप, ऋषि कुमार व शिव देवी के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एसएचओ आलोक धीमान, मढ़िया चौकी प्रभारी मेहताब सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और हालातों को काबू में किया घायलों को एंबुलेंस से मितौली सीएचसी लाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। गांव में अभी भी पुलिस फोर्स तैनात है। बताते हैं कि गांव के ही विनोद कुमार बौद्ध ने कथा के लिए परमिशन ले रखी थी। आरोप है कि परमिशन लेने के बावजूद भी मौके पर पुलिस फोर्स नहीं पहुंची थी। इसी वजह से विवाद हो गया।
