पंकज कुमार (चीफ एडिटर)
मितौली खीरी। ब्लॉक संसाधन केंद्र मितौली में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम विनीत उपाध्याय के अध्यक्षता में किया गया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न सरोज भी मौजूद है। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रशासित प्रससित पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल रेडिनेस के अंतर्गत आंगन बाड़ी कार्यकर्ती एवं स्कूल रेडीनेस के शिक्षकों द्वारा तीन से छः वर्ष के बच्चों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निष्ठा पूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान
शिक्षक सलीम अहमद, निष्ठा वर्मा अनुराधा राजीव वर्मा नितेश सोमवंशी वेदवती सम्मानित किया गया। एआरपी बृजेंद्र प्रताप सिंह अभिनव कुमार अनुपम अवस्थी राजेश कुमार पांडे प्रशांत पांडे शिक्षा छोटे लाल पाल आदि मौजूद रहे।
नई पेंशन योजना न लागू करने के सम्बन्ध में ज्ञापन
आज ब्लॉक संसाधन केंद्र मितौली पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष जमाल अहमद एवं जिला महामंत्री संतोष भार्गव के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन को प्रदेश के बेसिक शिक्षकों पर जबरदस्ती नई पेंशन योजना लागू न किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री द्वारा शासन द्वारा जबरदस्ती नई पेंशन योजना लागू किए जाने का पुरजोर विरोध किया गया जिसका सभी शिक्षकों ने समर्थन किया बैठक में जिला महामंत्री संतोष भार्गव द्वारा बताया गया कि हम लोग शासन स्तर पर जो नई पेंशन स्कीम लागू की जा रही है उसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं वहीं पर ब्लॉक अध्यक्ष जमाल अहमद द्वारा बताया गया कि अगर ज्ञापन के माध्यम से सरकार सचेत नहीं हो रही है तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन कार्यक्रम के समय जिला महामंत्री संतोष भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष जमाल अहमद, ब्लॉक मंत्री पल्लवी मिश्रा, राजेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष,कृष्ण कुमार राजवंशी उपाध्यक्ष ,रामस्वरूप यादव, सत्रोहन लाल, मोहम्मद मुस्तकीम, सुमन वर्मा ,रुचि राज ,मंजू लता यादव, माया प्रकाश ,दिलीप कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, छोटे लाल पाल, सलीम अहमद ,निशांत कनौजिया, अमूल्य देवांश, कमल किशोर, विजय कुमार, बृजेश कुमार सहित तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में बी आर सी के मीडिया प्रभारी मुनेश कुमार भी उपस्थित रहे।

नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विकास क्षेत्र ईसानगर अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल ( पू0 मा0) शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ईसानगर ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी ईसानगर अखिआनंद के माध्यम से दिया।
ज्ञापन मे मुख्य मंत्री शाशन उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए अनुरोध किया गया है कि 1 अप्रैल 2005 के बाद लागू की गई नई पेंशन योजना शिक्षकों तथा कर्मचारियों के विपरीत है। इस कारण से अब तक अधिकांश शिक्षकों ने स्वीकार नही किया है तथा लगातार पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग प्रदेश के मुखिया से कर रहे हैं, तथा लगातार आंदोलनरत हैं। वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उप्र द्वारा लगातार जारी पत्र मे जबरदस्ती नई पेंशन योजना का दबाव बना रहे हैं। जब की नवीन पेंशन योजना जानकारी के अनुसार स्वैच्छिक है। वित्त नियंत्रक महोदय तानाशाही पूर्ण रवैया बनाए हुए हैं।और जबरदस्ती इस योजना को लागू कर रहे हैं। इस पेंशन योजना को शिक्षको द्वारा न स्वीकार करने पर वेतन रोकने की धमकी दे रहे हैं। उक्त आदेश के कारण लाखों शिक्षक आंदोलित हैं। जब की प्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र दिनांक 22 नवंबर 2018 मे स्पष्ट रूप से सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि नई पेंशन योजना के नाम पर किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का वेतन नही रोका जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव, प्र शिक्षक संघ अध्यक्ष लालता प्रसाद बाजपाई, अनिल कटियार, अर्चना चौधरी, अम्बिता वर्मा, निरुपमा सक्सेनां के अलावा दर्जनो शिक्षकों ने भाग लिया।
