पंकज कुमार(चीफ एडिटर )
पलियाकलां -खीरी। इंडो नेपाल अतंर्राष्ट्रीय गौरीफंटा सीमा पर एक बार फिर से नेपाली सवारियों को बहार भेजने के नाम पर लूट मचाने वाला दलालों का गैंग सक्रिय हो गया है । सुबह होते ही सीमा पर इनका जमवाड़ा लगना शुरु हो जाता है । जानकारों द्वारा बताया जा रहा है कि सुबह होते ही दलालों का एक गैंग सवारियां भरने का काम करता है। यही नहीं नेपाल में बैठे दलालों के एक गुट से संपर्क कर इस धंधे को बढ़ – चढ़कर अंजाम दिया जा रहा है। गौरीफंटा बॉर्डर पर पहुंचकर करीब एक दर्जन वाहनों को सुबह होते ही नेपाली सवारियों को भरकर भारत के कई राज्यों में भेज दिया जाता है । जबकि शाम ढलने के बाद यही दलाल तमाम डग्गामार वाहनों को बुलाकर सवारियां भरने का काम करते हैं । उसकी भी बड़ी वजह है । सुबह और शाम को पुलिस तथा प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का सबसे अच्छा समय होता है जो बड़ी आसानी से दलालों द्वारा कार्य को अंजाम दिया जाता है । अब बात करें उन विभागों की जो सब जानकर भी आंख मिचौली का खेल खेलते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि जितने भी धंधे बॉर्डर पर सक्रिय हैं उनमें विभागों का संरक्षण साफ दिखाई देता है। सूत्रों की माने तो उनमें कहीं न कहीं विभागों की भी हामी होती है नहीं तो बिना विभागों के हस्तक्षेप बॉर्डर पर एक पत्ता भी नहीं हिलता तो आखिर सुबह से शाम तक टिकट वाले दलालों का गैंग किसके संरक्षण में मानव तथा महिला तस्करी अंजाम दे रहे हैं । गत माह पूर्व संबंधित विभागों की खाऊ – कमाऊ नीति के चलते पुलिस एवं टिकट माफियाओं की जुगलबंदी से पीड़ित होकर 16 मार्च 2022 को टैक्सी चालक शिवम गुप्ता ने गौरीफंटा कोतवाली में आत्म दाह किया था । जिसमे मजिस्ट्रेट बयान देते हुए मृतक ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये थे, बार्डर पर सक्रिय तमाम गैग के लीडर का नाम लिया था और जिले के आला अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। किंतु जैसे ही मामला शांत हुआ टिकट माफिया पुनः पुलिस के संरक्षण में फिर से सक्रिय हो गए हैं । अगर समय रहते इस गेंग को नहीं रोका गया तो वह दिन दूर नहीं जब फिर से बड़ी घटनाओं से विभागों को शर्मशार होना पड़ेगा। जिले के पूर्व एसपी ने ऐसे अपराधियों की जांच करने का भी निर्देश दिया था
मितौली
मितौली तहसील के मैगलगंज में चल रहे किसान यूनियन के धरने में हुई 9 तारीख की किसान पंचायत के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज व किसान नेता श्यामू शुक्ला सहित अन्य चार पदाधिरियों जेल भेजे जाने व चल रहे धरने पर स्थानीय पुलिस के द्वारा की जा रही अभद्रता के विरुद्ध व किसान नेता श्यामू शुक्ला के समर्थन में शुरू हुवा भाकिमयू दशहरी संगठन का अनिश्चित कालीन धरना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि अब अगर मैगलगंज धरने पर किसी को प्रताड़ित किया गया तो यहीं से शुरू होगा लखनऊ में आंदोलन किसान नेताओं की रिहाई न होने व भृष्ट खण्डबिकास अधिकारी पसगवां पर कार्यवाही न होने तक चलता रहेगा लखनऊ तक का धरना।
