मितौली खीरी । समाज में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा देश के विद्यालयों के कायाकल्प एवं शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाए जाने के उद्देश्य को लेकर दृढ़ संकल्प हैं यह उदगार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धौरहरा लोक सभा क्षेत्र की सांसद रेखा अरुण वर्मा द्वारा मितौली में आयोजित संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सांसद रेखा अरुण वर्मा ने अध्यापकों को समाज का गुरु बताते हुए सामाजिक परिवेश में अध्यापकों का विशेष महत्व बताया। वहीं समाज में बच्चों के शैक्षिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की बात कही मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया शिक्षक गणों द्वारा समारोह में आए अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघन सरोज द्वारा पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया गया वहीं समारोह में उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर बलबीर सिंह का स्वागत बैच लगाकर किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ सिंह सोनू के छोटे भाई गौरव सिंह उर्फ मोनू का स्वागत बैज लगाकर माल्यार्पण कर किया गया समारोह में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों का कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता को ऊपर उठाए जाने के उद्देश्य को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई कार्यक्रम में विद्यालयों के कायाकल्प में विशेष रूप से योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों ग्राम प्रधान ककरहा अजय सिंह यादव, ग्राम प्रधान जलालपुर, ग्राम प्रधान रेवाना वीरेंद्र वर्मा ,को उत्कृष्ट कार्य के लिए सांसद रेखा वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी मितौली धर्मेश चंद्र पान्डेय, राजेश पान्डेय, अमित सिंह बिछिया ,आशीष अवस्थी, अनुपम अवस्थी ,मनोज वर्मा, विमल वर्मा महिला शिक्षक पल्लवी मिश्रा अमित सिंह मंडल अध्यक्ष मितौली सर्वेश सिंह मैगलगंज श्याम किशोर उर्फ पग्गू तिवारी कस्ता सुरेश चंद वर्मा मनोज कुमार वर्मा,पूर्व प्रधान दिनेश मास्टर मितौली ग्राम प्रधान खंजन नगर अवधेश कुमार पप्पू भार्गव मौजूद रहें
