मितौली खीरी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशिक नगर के मजरा मदनपुर में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का मुख्यातिथि लोकप्रिय कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र पांडे, एडीओ पंचायत मनोज भार्गव उपस्थित रहे।विधायक ने बताया सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तृत चर्चा करते हुए बताया सरकार की मंशा है सरकारी की मंशा है प्रत्येक पंचायत स्तर ग्राम सचिवालय होने चाहिए जिससे ब्लॉक में होने वाले सभी कार्य इसी ग्राम सचिवालय में किए जाएंगे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आवेदन, विधवा पेंशन आवेदन, आवास योजना आवेदन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता सूची के अनुसार मिलता रहेगा। एसडीएम मितौली, बीडीओ धर्मेन्द्र पांडेय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा अब यही से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आवेदन, विधवा पेंशन आवेदन, आवास योजना आवेदन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रता सूची के अनुसार मिलता रहेगा। आशिक नगर ग्राम प्रधान छोटकन्नी देवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरुप्रीति ने आये हुए आगन्तुको को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
