लखीमपुर खीरी | गोला सैधरी मोड पर परिवहन विभाग के जिम्मेदार वाहनों को चेक करते नजर आये। चौपहिया लोडर, और सवारी वाहनों को भी किया गया। गाड़ियों में सवारियाँ नियम के विरुद्ध भरी होने पर पैसेंजर उतरवाकर ही वाहनों को जाने दिया। इसके अलावा लोडर वाहनों के बीमा, फिटनेस, आदि कागजात चेक करने के बाद ही वाहनों को जाने दिया गया। यह कार्यक्रम एस.आई. संजीव तोमर की देखरेख में होता रहा। कई घंटों तक यह वाहन चेकिंग चलती रही। वहीं चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
